ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

नीतीश के बाद कुशवाहा बनाएंगे मानव कतार, शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर 24 जनवरी को होगा आयोजन

PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा भी सीएम नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं। कुशवाहा ने भी मानव शृंखला के तर्ज पर मानव कतार बनाने का एलान कर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा भी सीएम नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं। कुशवाहा ने भी मानव शृंखला के तर्ज पर मानव कतार बनाने का एलान कर दिया है। शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर कुशवाहा मानव कतार बनाएंगे।


नीतीश के मानव श्रृंखला के बाद कुशवाहा अब मानव कतार बनाएंगे।नीतीश कुमार  जल जीवन हरियाली  पर मानव श्रृंखला बनवा रहे तो रालोसपा शिक्षा में सुधार एवं राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मानव कतार लगाएगी।कुशवाहा ने कहा कि गैर बीजेपी(एनडीए) छोड़ सभी दलों को पत्र लिख कर 24 जनवरी को मानव कतार में शामिल होने का निमंत्रण भेजे है और अपील कर रहे है कि सभी दलों के लोग शामिल हो।


भले ही उन्होनें नीतीश की राह पर चलने का एलान किया लेकिन मानव शृंखला पर कुशवाहा ने करारा हमला बोला। उन्होनें कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। उनकी जो ड्यूटी है इसमें वे फेल हैं। जिसतरह बीजेपी के लोग कर रहे है वहीं काम जेडीयू भी कर रही है। पार्टी का काम कर रहे हैं और  सरकारी धन का वे दुरुपयोग कर रहे हैं ।पूरा सरकारी महकमा को लगा दिया गया है।  स्कूल के बच्चों को नाहक ही परेशान किया जा रहा है।पढ़ाई की बर्बादी हो रही है।


कुशवाहा ने कहा की बिहार सरकार राज्य में बढ़ती बेरोजगारी से घबराकर 20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली को रद्द किया गया है।जिस तरह पिछले परीक्षा के दिन छात्रों की भीड़ रेलवे पटरियों पर दिखी थी उस से पूरे देश विदेश में बिहार के बेरोजगारी की तस्वीरें सामने आई थी।जिस वजह से सरकार की काफी फजीहत हुई थी इस बेरोजगारी के भीड़ से घबराई नीतीश सरकार ने सिपाही बहाली परीक्षा कैंसिल कर दिया है।


कुशवाहा ने कहा कि जल जीवन हरियाली की उन्हें अभी याद आ रही है 15 साल तक कहां थे। चुनाव आ गया है तो उन्हें पर्यावरण दिख रहा है। उन्होनें कहा था रोजगार देंगे, अच्छी शिक्षा देंगे, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे ये सब वादा उन्हें क्यों नहीं याद आ रहा । इन सब का जवाब भी उन्हें देना होगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता