India Missile Test: ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल टेस्ट करने जा रहा भारत, दुनिया भर के लिए चेतावनी जारी.. Janmashtami 2025: 16 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्मी, जानिए.... पूजा विधि और शुभ मुहूर्त Kishtwar Cloudburst Update: किश्तवाड़ आपदा में अब तक 65 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला ने जताई संवेदना Kishtwar Cloudburst Update: किश्तवाड़ आपदा में अब तक 65 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला ने जताई संवेदना Bihar News: रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिरा सेब लदा ट्रक, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान Bihar News: बिहार की हवा से प्रदूषण होगा गायब, सरकार ने उठाया बड़ा कदम Bihar Crime News: पटना में युवक की हत्या से सनसनी, छापेमारी में जुटी पुलिस Success Story: पकौड़े बेचने वाली के बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष के बदौलत लिखी सफलता की कहानी Bihar Politics: संसद भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित रहे राहुल गांधी, युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बोला हमला Bihar Politics: संसद भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित रहे राहुल गांधी, युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बोला हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 08 Dec 2023 10:30:54 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : जनता दल यूनाइटेड लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच पार्टी ने नीतीश कुमार का झारखंड दौरा फाइनल कर लिया है। बिहार के सीएम अगले महीने यानी जनवरी में झारखंड जाएंगे। इसको लेकर पार्टी के तरफ से भी सभी तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही झारखंड जदयू के सभी पार्टी पदाधिकारी को इसकी सुचना दे दी गई है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड झारखंड में भी एक्टिव हो गई है। एक समय में झारखंड में अच्छी पकड़ रखने वाली जदयू वापस से वहां अपनी पैठ जमाना चाहती है, जिसके लिए तैयारी भी तेज कर दी गई हैं। यही वजह है कि अब वहां सीएम का भी दौरा तय किया गया है। अब 17 जनवरी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार झारखंड के दौरे पर रामगढ़ जाएंगे। इस कार्यक्रम का नाम 'नीतीश जोहार' रखा गया है।
बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव में अगर INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता है तो JDU अपने लिए सीट मांगेगी। ऐसे में साल 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था तब जदयू यूपीए का हिस्सा नहीं थी। लेकिन अब वह जदयू एनडीए से नाता तोड़ INDIA गठबंधन के साथ है। लिहाजा, अब झारखंड में जदयू अपने लिए सीट की मांग कर सकती है।
मालूम हो कि, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर लगातार दौरे कर रहे हैं। बुधवार को भी प्रदेश के JDU नेताओं की मीटिंग हुई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड दौरे के तैयारी को लेकर विशेष रूप से रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 17 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा है। ये कार्यक्रम 'नीतीश जोहार' नाम से होगा. बताया गया कि पार्टी मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
आपको बताते चलें कि, साल 2019 में कुल 14 लोकसभा सीट में से 9 कांग्रेस, 4 JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा), 1 RJD (राष्ट्रीय जनता दल) ने बांट ली थी। अपने हिस्से की 9 सीट में से दो सीट कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को दी थी। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन के साथ नहीं है। ऐसे में ये सीट अब JDU को मिल सकती हैं. या ऐसा भी हो सकता है कि JDU अपने लिए झारखंड में ज्यादा सीट की मांग करे।