ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar News: अधिकारियों को खुश करने में जुटी नीतीश सरकार! पूर्व DGP आलोक राज को दी गई एक और बड़ी जिम्मेदारी

PATNA: बिहार में नीतीश सरकार अधिकारियों को खुश करने में लगी है। अब बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 1980 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस भवन

Bihar News: अधिकारियों को खुश करने में जुटी नीतीश सरकार! पूर्व DGP आलोक राज को दी गई एक और बड़ी जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश सरकार अधिकारियों को खुश करने में लगी है। अब बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 1980 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-सह-प्रबंध निदेशक आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 


अपने कार्यों के साथ-साथ आलोक राज बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में मो. सोहैल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव अतिरिक्त प्रभार-सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग) बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मो. सोहैल मुक्त हो जायेंगे। यह आदेश ताकाल प्रभाव से लागू होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। 


अभी हाल ही में 13 दिसंबर को राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे. सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे। 


राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। अब वो अपने कार्यों के साथ-साथ बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। बता दें कि आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। तत्कालीन डीजीपी रजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद खाली हुआ था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन सरकार ने आलोक राज को कमान सौंपी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता