ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

नीतीश कैबिनेट की बैठक की तारीख बदली: अब इस दिन होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 18 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन अब मीटिंग की तारीख बदल गई है। अब कैबिनेट की बैठक गुरुवार की जगह शुक्रवार 19 जुलाई को होगी। सीएम

नीतीश कैबिनेट की बैठक की तारीख बदली: अब इस दिन होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 18 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन अब मीटिंग की तारीख बदल गई है। अब कैबिनेट की बैठक गुरुवार की जगह शुक्रवार 19 जुलाई को होगी। सीएम सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।


दरअसल, बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए पहले मंगलवार का दिन निर्धारित था लेकिन अलग-अलग कारणों से मंगलवार की जगह कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन बुलाई जाने लगी है। मंगलवार की जगह अब कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन हो जाती है। आगामी 19 जुलाई यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।


विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्धारित कर रखा है। किसी भी हाल में नीतीश अपने वादे को चुनाव से पहले पूरा कर लेना चाहते हैं। 


सीएम नीतीश जनता से किए अपने वादों को पूरा करने के बाद ही चुनावी मैदान में लोगों के सामने जाकर वोट मांगने के पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में बिहार में नौकरी पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले 12 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुल 48 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।