ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी उम्मीदवार, जीत का लिया प्रमाण पत्र

PATNA : बिहार से राज्यसभा के सभी पांच कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित किए गए. बुधवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित किए गए तीन बजे के टाइम के बाद रिटर्निंग अधिकारी बटेश्वरना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार से राज्यसभा के सभी पांच कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित किए गए. बुधवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित किए गए तीन बजे के टाइम के बाद रिटर्निंग अधिकारी  बटेश्वरनाथ पांडेय ने इसकी घोषणा की. 

दरअसल राज्यसभा के लिए 26 मार्च को होने वाले मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि आज थी.  नाम वापसी के लिए निर्धारित तीन बजते ही सभी कैंडिडेट विधानसभा पहुंचने लगे. सबसे पहले राजद के दोनों कैंडिडेट प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह  तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे, जिन्हें रिटर्निंग अधिकारी  बटेश्वरनाथ  पांडेय ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. 

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी उम्मीदवार, जीत का लिया प्रमाण पत्र

वहीं एनडीए के तीन उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर  और भाजपा के विवेक ठाकुर भी विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने भी जीत का प्रमाण पत्र लिया.

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी उम्मीदवार, जीत का लिया प्रमाण पत्र

पांचों कैंडिडेट में राज्यसभा के उप सभापति और जदयू के कैंडिडेट हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह हैं.  बता दें कि अप्रैल में बिहार राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है. पांच से अधिक कैंडिडेट होने की स्थिति में चुनाव कराई जाती. लेकिन, पांच कैंडिडेट के ही नामांकन करने के कारण सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है. बता दें कि पांच में से अमरेंद्र धारी सिंह और विवेक ठाकुर पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं. जबकि बाकि के तीनों अभी राज्यसभा के सदस्य हैं. 







टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता