1st Bihar Published by: Updated Jun 25, 2022, 5:35:30 PM
- फ़ोटो
DESK: रेलवे डॉक्टरों की मदद से नीलांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला का प्रसव कराया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन को रोके रखा गया। बताया जाता है कि महिला नालंदा के गिरिचक थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर की रहने वाली है। सासाराम में दर्द शुरू होने के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।
26 वर्षीय सरस्वती देवी अपने पति दीपक के साथ नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सफर कर रही थी। अलीगढ़ से गया जाने वाली ट्रेन में सफर के दौरान सासाराम में महिला को तेज दर्ज होना शुरू हो गया। लेबर पेन होने की सूचना यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर को दी। वही ड्राइवर ने रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टरों की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन को रोके रखा गया। बताया जाता है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। रेलवे डॉक्टरों की मदद से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका इसके लिए महिला के पति ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया वही रेल यात्रियों ने भी सराहना की।