ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, 14 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी द

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, 14 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा 14 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान ने केस को रफादफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की तो आरोप को सही पाया।


इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता