ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

STET परीक्षा देने जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, जूता-मोजा सहित कई चीजों पर लगी रोक

PATNA : STET की परीक्षा 28 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. जिसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : STET की परीक्षा 28 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. जिसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्र के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगा रहेगा. 

कैंडिडेट को फॉलो करना होगा ये निर्देष

1. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र में मिलेगा प्रवेश.

2. कैंडिडेट को परीक्षा देने चप्पल पहनकर आना पड़ेगा.

3. जूता-मोजा, घड़ी पहनकर आने पर रोक लगाई गई है.  

4. ओएमआर शीट पर कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, रौल नंबर, परीक्षा की तिथि, जन्मतिथि, लिंग, विषय कोड, विषय एवं फोटो सहित सभी विवरण पहले से ही प्रिंटेड रहेगा. 

5. प्रश्न पत्र खोलने की वीडियोग्राफी भी की जायेगी.

6. परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट का फोटो खींचा जायेगा और  बायोमीट्रिक उपस्थिति बनेगी. 

7. दिव्यांग छात्रों के लिए नीचे वाले क्लास रुम में परीक्षा का इंतजाम किया जायेगा. 

8. इलेक्ट्रॉनिक गजट, किसी भी तरह के कागजात परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. 

9. नीले और काले बॉल पेन से ही ओएमआर भरे जायेंगे.