ब्रेकिंग
Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी

CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

पटना के मिलर हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार पुलिस के ड्रेस कोड और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

बिहार न्यूज
हवाई चप्पल में ड्यूटी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक पुलिसकर्मी का हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो ने बिहार पुलिस के ड्रेस कोड और अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 



दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना के देवीपद चौधरी शहीद स्मारक मिलर हाई स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल के आस-पास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को वीरचंद पटेल पथ पर तैनात किया गया था। लेकिन इस दौरान एक पुलिस कर्मी की तस्वीर मीडिया के कैमरे में कैद हो गयी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मुख्यमंत्री की कार्यक्रम में जिस पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगायी गयी थी, वो अपनी ड्यूटी पर तैनात तो जरूर था लेकिन उसके पैरों में जूते की जगह चप्पल नजर आ रहा था। वह वर्दी में हवाई चप्पल पहनकर मिलर स्कूल के पास ही ड्यूटी पर तैनात दिखा। वहां पांच अन्य पुलिस कर्मी भी वर्दी में तैनात थे लेकिन सभी के पैरों में जूते थे, सिर्फ एक जवान हवाई चप्पल में था। हवाई चप्पल पहने पुलिस कर्मी का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो बिहार पुलिस के ड्रेस कोड को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 


दरअसल पटना के मिलर हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम था। CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद लिया है। अब वो इसे मॉडल स्कूल बनाएंगे। मिलर स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से छात्र-छात्राएं और वहां पढ़ाने वाले टीचर काफी खुश नजर आए,जब उन्हें पता चला कि इस स्कूल को मुख्य्यमंत्री ने गोद ले लिया है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि मिलर स्कूल के लिए आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है। अब मिलर स्कूल  मॉडल विद्यालय बनेगा। मिलर स्कूल का रिमॉडलिंग होगा और यह स्कूल हाईटेक और चकाचक होगा। स्पोर्ट्स के लिए यह स्कूल बिहार में नंबर वन बनेगा। अब यहां बहुत कुछ होगा। मिलर स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अब पूरे स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। यहां अब एआई लैब भी बनेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। 


वही इस स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने बताया कि आज हमारे स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आए, उन्हें सामने देखकर बहुत अच्छा लगा। हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री जी हमारे सामने खड़े हैं। स्कूल की छात्रा ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी यह पूछ रहे थे कि स्कूल में और क्या-क्या चीज होने चाहिए? हमलोगों ने कहा कि लाइव थ्री डी मॉडल होने चाहिए, जिससे बच्चे आसानी से कोई भी विषय समझ सके। क्लासरुम में स्मार्ट बोर्ड भी होने चाहिए। हमारे स्कूल को उन्होंने गोद लिया है यह बहुत खुशी की बात है। सीएम ने फिर पूछा कि यहां पढ़ाई लिखाई कैसा होता है। वो पूछ रहे थे कि और क्या सुविधा चाहिए। हमलोगों ने कहा कि यहां और टीचर चाहिए।  छात्रों से समस्याएं पूछ रहे थे। कहे कि स्कूल को मॉडल स्कूल बनाना है। हम लोगों ने कहा कि अच्छा ग्राउंड होना चाहिए और स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहिए। 


एमएलसी नवल किशोर यादव ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष के तौर पर मैं यहां आया हूं। मुख्यमंत्री इस विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए गोद लिये हैं। बिहार का यह मॉडल स्कूल बनेगा। इसको सुन्दर से सुन्दर बनाया जाएगा। विद्यालय के एक एक सिस्टम को दुरुस्त करने का सीएम ने फैसला लिया है। पटना का ऐतिहासिक स्कूल मिलर स्कूल रहा है, आज इस स्कूल के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज इस स्कूल को गोद लिया है। अब यह स्कूल हाईटैक बनेगा।

पटना से लिंगम की रिपोर्ट

CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल