ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 191 किलोमीटर गहराई में था और इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

Earthquake
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई जगहों पर लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।


नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। यह भूकंप धरती की सतह से लगभग 215 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।


रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके झटके कई देशों में महसूस किए गए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी इसका असर देखा गया। भारत में दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता