ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

नेपाल के बीरगंज में दो पक्षों के बीच झड़प, हंगामे के बाद लगाया गया कर्फ्यू

RAXAUL: मूर्ति विसर्जन के दौरान नेपाल के रौतहट जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद नेपाल के बीरगंज में एक पक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च के बीरगंज के छापकहिया

नेपाल के बीरगंज में दो पक्षों के बीच झड़प, हंगामे के बाद लगाया गया कर्फ्यू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: मूर्ति विसर्जन के दौरान नेपाल के रौतहट जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद नेपाल के बीरगंज में एक पक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च के बीरगंज के छापकहिया में पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षो के बीच झड़प शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। 


कर्फ्यू लागू होने के बाद शहर में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों को उतारा गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने लोगों को बल पूर्वक अपने-अपने घरों में जाने को कहा। कर्फ्यू लागू होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन भारत से नेपाल जाने वाले व नेपाल से भारत आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


नेपाल प्रशासन के द्वारा नेपाल की तरफ से शंकराचार्य गेट पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया गया। जिसके बाद चार पहिया वाहनों के साथ कोई भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों को नेपाल की नागरिकता दिखा कर ही पैदल जाने दिया जा रहा है। कर्फ्यू की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परसा जिला के सीडीओ दिनेश सागर भुसाल ने बताया कि बीरगंज नगरपालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से कर्फ्यू लागू कर दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक कर्फ्यू लागू रहेगी।


टैग्स