ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

पीएम मोदी ने इस दिन बुलाई नीति आयोग की बैठक, कई राज्यों के सीएम ने मीटिंग से किया किनारा; जानिए.. बहिष्कार की वजह

DELHI: ननेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली नीति आयोग की बैठक इसी हफ्ते होगी। आगामी 27 जुलाई को आयोग की बैठक बुलाई गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की

पीएम मोदी ने इस दिन बुलाई नीति आयोग की बैठक, कई राज्यों के सीएम ने मीटिंग से किया किनारा; जानिए.. बहिष्कार की वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: ननेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली नीति आयोग की बैठक इसी हफ्ते होगी। आगामी 27 जुलाई को आयोग की बैठक बुलाई गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किनारा कर लिया है।


दरअसल, आगामी 27 जुलाई को पीएम मोदी ने नीति आयोग की बैठक बुलाई है। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य राज्यों के सीएम या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे हालांकि इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है।


विपक्ष का आरोप है कि आम बजट में गैर एनडीए शासित राज्यों के साथ पक्षपात किया गया है। इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, तेलंगाना रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एलान किया था कि 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का कांग्रेस के मुख्यमंत्री बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय बजट बेहद भेदभावपूर्ण और खतरनाक है जो पूरी तरह से संघवाद और विष्पक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी और केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएंगी।