ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

NEET पेपर लीक मामले में फिर बड़ी कार्रवाई, CBI ने मास्टरमाइंड सहित 2 सॉल्वर को दबोचा

PATNA: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार सीबीआई की टीम ने 3 लोगों को दबोचा है। जिसमें एक मास्टरमाइंड और दो सॉल्वर शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी के

NEET पेपर लीक मामले में फिर बड़ी कार्रवाई, CBI ने मास्टरमाइंड सहित 2 सॉल्वर को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार सीबीआई की टीम ने 3 लोगों को दबोचा है। जिसमें एक मास्टरमाइंड और दो सॉल्वर शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक सीबीआई ने कुल 21 आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान जारी है। 

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान शशि पासवान के रूप में हुई है जबकि दोनों सॉल्वर भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। इन मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में की गयी है।


जिस दिन नीट की परीक्षा आयोजित की गयी थी उस दिन ये आरोपी हजारीबाग में ही मौजूद थे। शशि पासवान को CBI ने NIT-जमशेदपुर से दबोचा है। इसके साथ-साथ दो MBBS छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार की भूमिका इस परीक्षा में सॉल्वर की थी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अब तक कुल 21 आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान जारी है।