1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 09 Jul 2024 09:08:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: NEET-UG पेपर लीक मामले में दो और लोगों को CBI ने दबोचा है। सीबीआई ने नालंदा और गया जिले से दोनों को गिरफ्तार किया है। परीक्षार्थी सन्नी और दूसरे परीक्षार्थी के पिता रंजीत को पकड़ा गया है। पेपर लीक करवाने में दोनों शामिल थे।
बता दें कि अबतक 10 आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। पेपर लीक में शामिल कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सीबीआई ने की है। आर्थिक अपराध इकाई ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को पटना के खेमनी चक स्थिति प्ले स्कूल से गिरफ्तार किया था।
वही केस के मास्टरमाइंड अमन सिंह को भी सीबीआई धनबाद से गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर ही झरिया से अमित सिंह उर्फ बंटी को दबोचा था। सबसे पहले बिहार से 2 आरोपी मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद हजारीबाग से 10 आरोपियों को दबोचा गया था।
जिनमें परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं। जिसके बाद अमन और अब बंटी को गिरफ्तार किया गया है। अब सीबीआई मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश कुमार और संजीव मुखिया के अलावे बड़े सेटरों की गिरफ्तारी में जुटी है।