ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

NEET मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता धनबाद से गिरफ्तार

DESK: NEET UG EXAM में हुई गड़बड़ी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस के मुख्य साजिशकर्ता को सीबीआई ने धनबाद से दबोचा है। मुख्य साजिशकर्ता की पहचान अमन सिंह के रू

NEET मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता धनबाद से गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: NEET UG EXAM में हुई गड़बड़ी के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस के मुख्य साजिशकर्ता को सीबीआई ने धनबाद से दबोचा है। मुख्य साजिशकर्ता की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि सीबीआई ने अभी तक कुल 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक अमन सिंह भी शामिल है। जो इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है।


बता दें कि नीट पेपर लीक कांड की जांच का जिम्मा मिलने के बाद सीबीआई की टीम बीते दिनों पटना पहुंची थी। पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास चिंटू और मुकेश को सीबीआई पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।


रविवार को भी सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की थी। सीबीआई को कोर्ट से कुल सात आरोपियों की रिमांड मिली है। सीबीआई की टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन से पूछताछ की थी।


सीबीआई की टीम तीनों को शुक्रवार को हजारीबाग से गिरफ्तार करने के बाद पटना लेकर पहुंची थी, जहां कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन की रिमांड सीबीआई को मिली है। पेपर लीक के दो आरोपी मनीष और आशुतोष भी रिमांड पर हैं। पांच दिनों तक रिमांड पर लिए गए सभी सात आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। कुल 13 आरोपी बेऊर जेल में बंद हैं।

टैग्स