ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नीट की परीक्षा से पहले तीन छात्रों ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर तेज हुए विरोध के सुर

DESK : 13 सितंबर को देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. लेकिन इस बीच तमिलनाडु में तीन छात्रों ने खुदकुशी कर ली

नीट की परीक्षा से पहले तीन छात्रों ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर तेज हुए विरोध के सुर
First Bihar
2 मिनट

DESK : 13 सितंबर को देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. लेकिन इस बीच तमिलनाडु में तीन छात्रों ने खुदकुशी कर ली. धर्मपुरी, मदुरई और नमक्कल में एक लड़की और दो लड़कों ने खुदकुशी कर ली. इनकी उम्र 19 से 21 साल के बीच बताई जा रही है.


नमक्कल में मोतीलाल के परिजनों ने बताया कि वह पहले दो बार NEET दे चुका था, असफल होने के बाद वो डिप्रेशन में रहने लगा था और शनिवार को उसने परीक्षा के ठीक एक दिन पहले खुदकुशी कर ली. मदुरई में सब इंस्पेक्टर की बेटी ज्योतिश्री दुर्गा ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि परिवार को उसके मेडिकल इंट्रेंस को लेकर बहुत उम्मीदें थीं, पर लड़की परीक्षा को लेकर डरी हुई थी. धर्मपुरी में खुदकुशी करने वाले आदित्य ने पिछले साल नीट दी थी, लेकिन वह क्लियर नहीं कर पाया था. तब से ही वह इस साल परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था. 


तमिलनाडु में खुदकुशी की घटनाओं के बाद एक बार फिर से नीट का विरोध शुरू हो गया. सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध किया जा रहा है. नीट में असफल होने पर तमिलनाडु में खुदकुशी का पहला मामला 2017 में सामने आया था. तब अरैयालुर में अनीता नाम की लड़की ने नीट क्लियर ना कर पाने पर खुदकुशी कर ली थी.