ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर हो रही थी निकाह की तैयारी, तभी हुआ कुछ ऐसा...

MAZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले से एक नबालिग से जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। यहां जिले के अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ प्रेम जाल में फंसा कर निकाह करवाया जा र

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर हो रही थी निकाह की तैयारी, तभी हुआ कुछ ऐसा...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MAZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले से एक नबालिग से जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। यहां जिले के अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ प्रेम जाल में फंसा कर निकाह करवाया जा रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार,जिले के मिठनपुरा इलाके की अनुसूचित जाति की एक किशोरी का जबरन निकाह कराया जा रहा था। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा इसकी सुचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई, इसके उपरांत पुलिस और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को मुक्त कराया। वहीं, पुलिस को देखते ही युवक के घर से सभी आरोपित भाग निकले। इसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


बताया जा रहा है कि, इस 14 वर्षीय किशोरी को नगर थाना क्षेत्र के महाराजी पोखर इलाके के मो. समीर, पिता मो. असगर ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा था। शुक्रवार की रात उसके निकाह की तैयारी थी। इसी बीच चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर किसी ने इसकी सूचना दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम ने गुप्त रूप से महाराजी पोखर मुहल्ला पहुंचकर इसका सत्यापन किया। सत्यापन में मामला सही मिलने के बाद इसको लेकर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश को अवगत कराया गया। इसके साथ ही किशोरी की उम्र को लेकर उसका आधार कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। इसके उपरांत एसडीओ के निर्देश पर  एक टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा गया। 


बताया जा रहा है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए चार थाना की टीम को वहां उतारना पड़ा। वहीं, नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि किशोरी को महाराजी पोखर स्थित एक युवक के घर से मुक्त कराकर अभिरक्षा में रखा गया है। वरीय अधिकारी के निर्देश के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी