ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

नए संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी संग्राम, देशभर के 19 दलों ने बहिष्कार का किया एलान

DELHI: आगामी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य समारोह बीच संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन इससे पहले संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समार

नए संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी संग्राम, देशभर के 19 दलों ने बहिष्कार का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: आगामी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य समारोह बीच संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन इससे पहले संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। देशभर की 19 सियासी दलों ने संयुक्त रूप से उद्घानट समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। विपक्षी दलों की मांग है कि संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री से नहीं करा, राष्ट्रपति से कराना चाहिए था। अब इस मुद्दे को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है।


दरअसल, 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं लेकिन कई राजनीतिक दल उद्घाटन समारोह को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 19 राजनीतिक दलों ने संयुक्त बयान जारी कर संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब लोकतंत्र की आत्मा को ही संसद से बाहर निकाल दिया गया है तो ऐसे में नए भवन की कोई अहमियत नहीं ह।


विपक्ष की जिन 19 पार्टियों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध किया है उसमें, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), उद्धव ठाकरे गुट, DMK, NCP, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, झारखंड मुक्ति मोर्चा, केरला कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल, TMC, जेडीयू, CPI (M), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत आरएसपी शामिल हैं। सभी दलों ने नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं कराने पर आपत्ति जताई है और इसके उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का एलान किया है।


नए संसद भवन के उद्घाटन पर सियासी संग्राम, देशभर के 19 दलों ने बहिष्कार का किया एलान

टैग्स