Hindi News / news / नए साल से पटना के पार्कों में घूमना हुआ महंगा, जानिए नई दरें..

नए साल से पटना के पार्कों में घूमना हुआ महंगा, जानिए नई दरें..

1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2020, 7:47:26 AM

नए साल से पटना के पार्कों में घूमना हुआ महंगा, जानिए नई दरें..

- फ़ोटो

PATNA : नए साल में राजधानी के पार्क में घूमना महंगा हो जाएगा.  1 जनवरी से पार्कों में घूमने के लिए अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा. पटना के पांच पार्कों में नई दरें 1 जनवरी से लागू हो जाएंगी. इसके लिए राष्ट्रीय संत निर्धारण समिति ने भी अपनी सहमति दे दी है. नई दरें लागू होने के बाद अब पटना वासियों को पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

राजधानी के कुल 5 पार्कों के टिकट के दाम दोगुने हो जाएंगे. पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी. पटना के कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क, जोगीपुर स्थित अमृत योजना पार्क, शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क के शुल्क में बदलाव किया गया है. यहां मॉर्निंग पास के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क में भी बदलाव किए गए हैं, साथ ही साथ पार्क के अंदर नई सुविधाओं के लिए नई दरें भी लागू की गई है.

पटना पार्क प्रमंडल के डीएफओ शशि कांत के मुताबिक इन दरों को राष्ट्रीय शुल्क निर्धारण समिति ने अप्रूव किया है. शहीद वीर कुंवर सिंह पार्क में अब मॉर्निंग वाकर को प्रतिदिन 5 रुपये देने होंगे. मासिक शुल्क 100, तिमाही ढाई सौ रुपए, अर्धवार्षिक शुल्क ₹500 और वार्षिक शुल्क ₹1000 देना होगा. 

इसी तरह अमृत योजना पार्क में 1 जनवरी को प्रवेश के लिए 20 रुपये देने होंगे. बच्चों के लिए 1 जनवरी का प्रवेश शुल्क 10 रुपये होगा. इस पार्क में मासिक 200 त्रैमासिक पास के लिए 400, अर्धवार्षिक के लिए 600 और वार्षिक पास के लिए 1000 देने होंगे.