Hindi News / news / नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बरामद

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बरामद

1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2022, 7:10:17 PM

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बरामद

- फ़ोटो

LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। लखीसराय में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 


सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। नक्सली धमाके की साजिश कर रहे थे जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। इस दौरान कोबरा टीम ने पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लठिया कोड़ासी जंगल से आईईडी बरामद किया है। सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।