Hindi News / news / नवादा एसपी की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

नवादा एसपी की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 27, 2019, 12:27:52 PM

नवादा एसपी की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

- फ़ोटो

NAWADA: क्राइम कंट्रोल को लेकर नवादा एसपी हरिप्रसाद ने बड़ी कार्रवाई की है.  देर रात शहर में गस्ती कर रहे एसपी ने ड्यूटी से फरार पाए गए पैंथर मोबाइल के 3 जवान पुलिस पदाधिकारी समेत आठ लोगों को निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार एसआई अनिल सिंह, प्रिआनि जलूम सिंह और एएसआई मंटुन कुमार को निलंबित किया गया है. वहीं 5 कॉन्स्टेबल को भी निलंबित किया गया हैं. इन सभी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. एसपी ने जांच के दौरान ड्यूटी से फरार पाए गए सभी पुलिसवालो को  निलंबित कर दिया है. नवादा से इलू सिन्हा की रिपोर्ट