Hindi News / news / फरार कैदी का अब तक नहीं मिला सुराग, सवालों के घेरे में पुलिस

फरार कैदी का अब तक नहीं मिला सुराग, सवालों के घेरे में पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 1:01:23 PM

फरार कैदी का अब तक नहीं मिला सुराग, सवालों के घेरे में पुलिस

- फ़ोटो

NAWADA: खबर नवादा से है जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान फरार कैदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. कैदी सोनू राजवंशी को ढूंढने में पुलिस नाकाम रही है. कैदी को फरार हुए करीब एक महीना बीत गया है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. मंडल कारा में बंद कैदी सोनू को लू लगने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 20 जून को शौचालय का खिड़की तोड़कर वो फरार हो गया था. कैदी पर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप है. वहीं जेल प्रशासन ने इसे लापरवाही मानते हुए चार सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड भी किया है. लेकिन करीब एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. ईलू सिन्हा की रिपोर्ट