ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Nawada News: बिहार के इस जिले में 102 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मी; मरीजों की परेशानी बढ़ी

NAWADA: नवादा में आज से 102 एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। सभी एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सदर अस्पताल स्थित डीएचएस कार्यालय के पास कुल 160 एंबुले

Nawada News: बिहार के इस जिले में 102 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मी; मरीजों की परेशानी बढ़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में आज से 102 एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। सभी एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सदर अस्पताल स्थित डीएचएस कार्यालय के पास कुल 160 एंबुलेंस कर्मी बैठ गए हैं, जिसमे एम्बुलेंस ड्राइवर, ईएमटी शामिल हैं।


जिले में कुल 40 एंबुलेंस की सेवा आज से ठप कर दी गई है। अलग-अलग पीएचसी, अनुमंडलीय एवं सदर अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी है। हड़ताल के पीछे की वजह चार माह का वेतन भुगतान है और इसके अलावा एंबुलेंस चालकों की 6 सूत्री मांग है। जिसको लेकर वे सभी आज से एंबुलेंस की सेवा को ठप कर दिया है। 


एंबुलेंस की सेवा ठप होने से अस्पताल आए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जिस कारण उन्हें निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनके कुल 160 कर्मियों का 4 माह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा एंबुलेंस को अब चलने के लिए नई कंपनी आई है जो कर्मियों  का छटनी करना शुरू कर दिया है और नई बहाली भी लेनी शुरू कर दी है।


उन्हें डर है कि उनकी नौकरी खतरे में है और नई कंपनी उन्हें काम से हटा देगी। इसके अलावा कई एंबुलेंस में तेल का कूपन भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण पूर्व से ही कई एंबुलेंस अलग-अलग पीएससी में बंद पड़े हुए हैं। अब देखना होगा इस मामले में अधिकारियों की नींद कब खुलता है और एंबुलेंस की सेवा कब बहाल हो पाती है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता