Hindi News / news / नवादा में बड़ा हादसा, पुलिस की वैन पलटी, 16 पुलिसवाले घायल

नवादा में बड़ा हादसा, पुलिस की वैन पलटी, 16 पुलिसवाले घायल

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jan 23, 2021, 4:42:04 PM

नवादा में बड़ा हादसा, पुलिस की वैन पलटी, 16 पुलिसवाले घायल

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NH 31 पर करिगांव मोड़ के पास एक बाइक के सामने आ जाने से पुलिस वैन पलट गई. इस हादसे में करीब 16 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. 


ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों में एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. 


बता दें कि आज सुबह से ही सभी पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री के आने पर सुरक्षा में तैनात किये गए थे लेकिन अचानक मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर से आने का प्लान रद्द हो जाने की वजह से पुलिस बल को रोड पर तैनात कर दिया गया था तभी यह घटना हुई.