ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

नवादा के रेलवे कॉलोनी में माता का पट खुलते ही उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांग्ला पद्धति से हो रही पूजा

NAWADA: नवादा के रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल दिया गया है। पश्चिम बंगाल से आए पूजारी प्रशांतो चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता का

नवादा के रेलवे कॉलोनी में माता का पट खुलते ही उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांग्ला पद्धति से हो रही पूजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल दिया गया है। पश्चिम बंगाल से आए पूजारी प्रशांतो चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता का पट आज खोला गया। मां दुर्गा का पट खुलते ही जय मां दुर्गे की जयकारा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।  


नवादा के रेलवे कॉलोनी पंडाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूजा का आयोजन पूरी तरह से बांग्ला पद्धति से होता है। बांग्ला रीति रिवाज के अनुसार मां का पट नवरात्र के छठे दिन ही खोल दिया जाता है। विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का पट आज खोला गया। पट खुलते ही श्रद्धालु भक्तों के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। 


वहीं कोरोना को लेकर जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देश के आलोक में यहां व्यापक स्वरूप में मेला तो नहीं लगा पर बड़ी संख्या में दुकाने खुल जाने एवं भक्तों की भीड़ को लेकर मेले जैसा दृश्य जरूर देखने को मिल रहा है। पंडाल में हर आने जाने वालों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहने और दो गज दूरी बरतने की बात कही जा रही है। वही पंडाल में ज्यादा भीड़ नहीं लगाने की भी बात कही जा रही है। 

नवादा के रेलवे कॉलोनी में माता का पट खुलते ही उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांग्ला पद्धति से हो रही पूजा

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता