Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले राहुल गांधी का बड़ा दाव, क्या बदलेगा समीकरण या होगा बड़ा खुलासा? Munger Election : मुंगेर चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर, जन सुराज प्रत्याशी संजय सिंह भाजपा में शामिल, बदले चुनावी समीकरण Bihar Assembly Election : बिहार चुनाव: पहले चरण की 10 वीआईपी सीटों पर हाई-प्रोफाइल मुकाबला, 16 मंत्रियों की साख दांव पर Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Oct 2023 02:10:51 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्री के मौके पर मैहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में देश के अलग अलग हिस्सों से श्रद्धालु नवरात्रि के मौके पर मैहर पहुंचते हैं। नवरात्रि के मौके पर रेलवे ने श्रद्धालुओं को सौगात दी है। रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि के अवसर पर रेलवे की ओर से श्रद्धालु की अतिरिक्त भीड़ को मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी ट्रेनों को अस्थाई ठहराव दिया गया है। ये सभी ट्रेने मैहर स्टेशन पर पांच मिनट तक रूकेंगी। 10 ट्रेनों में पांच अप और पांच डाउन की गाड़ियां शामिल हैं।
डाउन से आने वली ट्रेनें..
1. वलसाड से 14 से 21 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंच कर 15.30 बजे प्रस्थान करेगी।
2. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंच कर 17.35 बजे प्रस्थान करेगी।
3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंच कर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. पूर्णा जं. से 19 से 26 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंच कर 10.55 बजे प्रस्थान करेगी।
5. बांद्रा टर्मिनस से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंच कर 15.30 बजे खुलेगी।
अप से आने वाली ट्रेनें..
1. मुजफ्फरपुर से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंच कर 12.05 बजे प्रस्थान करेगी।
2. धनबाद से 16 से 23 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुंच कर 22.40 बजे खुलेगी।
3. रक्सौल से 14 से 21 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे प्रस्थान करेगी।
4. पटना से 21 से 28 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.25 बजे पहुंच कर 17.30 बजे खुलेगी।
5. पटना से 18 से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.25 बजे पहुंच कर 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।