MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल
1st Bihar Published by: Updated Wed, 10 Feb 2021 05:25:37 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: आज 9वें दिन दिन भी बिहार के विभिन्न जिलों में RLSP द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि बिल को लेकर इस दौरान बिहार के किसानों से बातचीत की गई। काले कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मल्लिक और प्रदेश महासचिव धीरज सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी।
किसान चौपाल के नौवें दिन आज रालोसपा के नेताओं ने किसानों को काले कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में लगी है। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है जिससे किसानों के अलावा आम लोगों की भी परेशानी बढ़ेगी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में पार्टी नेताओं ने किसानों को इन कृषि कानूनों के सच को बताने की कोशिश की और सरकार के झूठ को भी सामने रखा। किसानों और दूसरे वर्ग से जुड़े लोगों को किसान कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के फैलाए जा रहे झूठ को सामने रखा और बताया कि कृषि कानूनों की सच्चाई लोगों को नहीं बताई जा रही है बल्कि झूठ फैलाकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।
इसी को लेकर रालोसपा किसानों को जागरूक कर रही है। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रालोसपा किसान चौपाल कार्यक्रम पूरे बिहार में चला रही है। आपकों बता दें कि किसान चौपाल का यह कार्यक्रम 2 फरवरी को शुरू हुआ था जो आगे भी 28 फरवरी तक जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में युवा रालोसपा अभियान समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक ठाकुर, कार्यालय प्रभारी अशोक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजदेव कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रामशरण कुशवाहा और राजेश सिंह भी मौजूद थे।