ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

नौकरी के नाम पर धोखा: शेखपुरा के 11 बच्चों को कश्मीर में बंधक बनाया

SHEKHPURA: नौकरी का झांसा देकर शेखपुरा के 11 नाबालिग बच्चों को दलाल कश्मीर के पानापुर ले गये। जहां सभी को बंधक बनाकर रखा गया है। इनके परिजनों को दलाल फोन कर रहे हैं और फिरौती की मा

नौकरी के नाम पर धोखा: शेखपुरा के 11 बच्चों को कश्मीर में बंधक बनाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEKHPURA: नौकरी का झांसा देकर शेखपुरा के 11 नाबालिग बच्चों को दलाल कश्मीर के पानापुर ले गये। जहां सभी को बंधक बनाकर रखा गया है। इनके परिजनों को दलाल फोन कर रहे हैं और फिरौती की मांग कर रहे हैं। दलाल का कहना था कि यदि पैसा नहीं मिला तो उनके बच्चे को दूसरी कंपनी को बेच देंगे। धमकीभरा कॉल आने के बाद परिजन काफी परेशान हैं। 


परिजनों ने डीएम से बच्चों की सकुशल वापसी की मांग की है। कश्मीर में बंधक बना कर रखे गये बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की माने तो झारखंड के दंगवार गांव का ठेकेदार बच्चों दिल्ली में काम दिलाने के लिए ले गया था लेकिन उन्हें कश्मीर भेज दिया। अब सभी को कश्मीर में ही बंधक बनाकर रखा है और बच्चों के परिजनों से सवा लाख रुपये मांग रहा है। 


परिजनों ने बताया कि कश्मीर में बंधक बनाकर रखे गये बच्चों से आखिरी बार 13 अक्टूबर को बातचीत हुई थी। जिसके बाद ठेकेदार ही अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा है और पैसे की मांग कर रहा है। ठेकेदार ने फोन पर यह धमकी दी है कि यदि पैसा हीं मिला तो वो बच्चों को दूसरी कंपनी को बेच देंगे।


 परिजन काफी घबराए हुए है और एसपी से बच्चों की कुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। अपने कलेजे के टुकड़े का फोटो लेकर कई मां मदद की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची और बेटे को छुड़ाने की बात कहने लगी।