ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

नौकरी देने के नाम पर युवती से गैंगरेप, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

DESK : नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना उत्तर प्रदेश फरीदाबादकी बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्त

नौकरी देने के नाम पर युवती से गैंगरेप, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

DESK : नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना उत्तर प्रदेश फरीदाबादकी बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने चारों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को धर दबोचा फिर बाद में जब उनकी कोर्ट में पेशी हुई तो चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 


पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया था कि उसे काफी समय से नौकरी की तलाश थी. घटना के दिन वह नौकरी की तलाश में जा रही थी. वो बीके चौक पर खड़ी थी और अपनी बहन से फोन पर बता रही थी. इस बीच पास में खड़े एक ऑटो वाले ने पूरी बात सुन ली. बातचीत खत्म होने के बाद ऑटो वाले ने पीड़िता से कहा कि उसकी भाभी प्लेसमेंट एजेंसी का काम करती है और यह कहकर युवती से उसका नंबर ले लिया. अगले दिन ऑटो चालक समीर ने युवती को फोन कर अपनी भाभी का फोन नंबर दिया और कहा कि वह इनसे बात कर ले, उसकी नौकरी लग जाएगी.


कुछ दिनों बाद ऑटो ड्राइवर की भाभी ने फोन कर पीड़िता को अपने घर बुला लिया. पीड़िता का आरोप है कि उस दौरान ऑटो ड्राइवर की भाभी नेहा का पति आमोद भी घर पर ही मौजूद था. इस दौरान नेहा ने एक युवक को अपने घर पर बुलाया और फिर उसने पीड़िता के साथ रेप किया. इसके बाद अगले दिन ऑटो ड्राइवर समीर ने भी युवती के साथ बलात्कार किया. लड़की ने विरोध और पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया. हालांकि किसी तरह युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.