नेशनल हाइवे पर अचानक धूं-धूं कर जल उठा ट्रक, जान बचा कर भागे ड्राइवर-कंडक्टर

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 04, 2020, 3:48:37 PM

नेशनल हाइवे पर अचानक धूं-धूं कर जल उठा ट्रक, जान बचा कर भागे ड्राइवर-कंडक्टर

- फ़ोटो

SASARAM : रोहतास के शिवसागर में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक धू-धू कर जल गया। बालू लदा ट्रक सासाराम से बनारस की तरफ जा रहा था।


प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के संबंध में बताया कि किसी दूसरे ट्रक से उसकी हल्की टक्कर हो गई, उसी से निकली चिंगारी से आग फैल गई। आग लगते ही ट्रक का ड्राइवर और खलासी ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकले तथा ट्रक धू-धू कर जल गए।


स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की काफी कोशिश की। लेकिन बाद में  मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इतनी दौर में ट्रक लगभग जल कर खाक हो गया। जला हुआ ट्रक मोहनिया का बताया जा रहा है।