ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

नशेड़ी पिता बना हैवान, पत्नी से झगड़े के बाद किया बेटे का क़त्ल, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नशेड़ी पिता ने धारदार हथियार से काटकर बेटे की निर्मम हत्या कर दी. मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के

नशेड़ी पिता बना हैवान, पत्नी से झगड़े के बाद किया बेटे का क़त्ल, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नशेड़ी पिता ने धारदार हथियार से काटकर बेटे की निर्मम हत्या कर दी. मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 


घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया मोमिन टोला की है. आरोपी पिता का नाम मोहम्मद इम्तियाज है. वहीं मृतक 7 वर्षीय शाह आलम है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी का आपस में विवाद में हो गया था जिसके बाद पत्नी अपने दोनों बेटियों को लेकर मायके आ गई थी. उसने अपने बेटे को पति के पास ही घर पर छोड़ दिया था. इससे नाराज होकर पहले आरोपी ने अपने इकलौते बेटे की निर्मम हत्या कर दी और बेटे की लाश को घर के अंदर चौकी के नीचे छुपा कर रख दिया. 


बाद में जब पत्नी घर वापस लौटी तब तक आरोपी पिता फरार मिला. बेटे को खोजने पर जब बेटा नहीं मिला तब अचानक उसकी नजर चौकी के नीचे पड़ी. बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर वह बेहोश हो गई. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता