ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

नरेंद्र मोदी के पास है 3.02 करोड़ रुपये की संपति, जानिए PM कहां इंवेस्टमेंट करते हैं अपने पैसे; हलफनामे से हो गया खुलासा

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्तियों का ब्योरा भी दिया। वहीं,पीएम के तरफ से दिए गए हलफनामे में

नरेंद्र मोदी के पास है  3.02 करोड़ रुपये की संपति, जानिए PM कहां इंवेस्टमेंट करते हैं अपने पैसे; हलफनामे से हो गया खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्तियों का ब्योरा भी दिया। वहीं,पीएम के तरफ से दिए गए हलफनामे में ये भी बताया गया कि उन्होंने कितना पैसा कहां निवेश किया हुआ है। इसके साथ ही उनके पास कितने पैसे हैं। इस हलफनामे को देखने से मालूम चलता है कि पीएम मोदी निवेश के लिए फिक्स डिपोजिट (एफडी) और पोस्ट ऑफिस योजनाओं पर भरोसा करते हैं। 


पीएम मोदी के 2024 के चुनावी हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 3.02 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पीएम के पास 52,920 रुपये नकद भी हैं। हालांकि, नरेंद्र मोदी के पास न तो जमीन है, न घर और न ही कोई कार. चुनावी हलफनामे से इस बात की भी जानकारी सामने आती है कि पीएम मोदी की टैक्स योग्य आय 2018-19 में 11 लाख रुपये से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपये हो गई है। 


वहीं, पीएम मोदी निवेश यानी इंवेस्टमेंट की आती है तो पीएम मोदी फिक्स डिपोजिट (एफडी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर यकीन करते हैं। उनके पास भारतीय स्टेट बैंक में 2.85 करोड़ रुपये की फिक्स डिपोजिट रिसीट (एफडीआर) हैं। पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में भी 9.12 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है। एफडी और एनएससी में पीएम मोदी का कुल निवेश लगभग 3 करोड़ रुपये है। 


आपको बताते चलें कि,एनएससी यानि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट सरकार के जरिए चलाई जाने वाली आय निवेश योजना है, जिसकी सुविधा पोस्ट ऑफिस के जरिए मिलती है। क्लियरटैक्स के मुताबिक, यह 7.7% वार्षिक ब्याज दर, सेक्शन 80सी के तहत टैक्स लाभ और कम जोखिम वाला निवेश करने की सुविधा देती है। एनएससी में पांच साल की लॉक-इन अवधि होती है और शुरुआती निवेश 1,000 रुपये हो सकता है।