ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर नया अपडेट, अब 8 जून को नहीं बल्कि इस दिन पीएम पद की शपथ लेंगे

DELHI: एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद खबर आ रही थी कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे हालांकि अब इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह क

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर नया अपडेट, अब 8 जून को नहीं बल्कि इस दिन पीएम पद की शपथ लेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद खबर आ रही थी कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे हालांकि अब इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नरेंद्र मोदी अब 8 जून के बदले 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में तीसरी बार एनडीए को बहुमत मिला है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को कुल 292 सीटें हासिल की हैं जबकि विपक्षी इंडी गठबंधन के खाते में कुल 234 सीटे आई हैं वहीं अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया है। ऐसे में अब सरकार के गठन को लेकर कवायद जारी है।


5 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था फिलहाल वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। दिल्ली में मंत्रिमंडल गठन को लेकर बैठकों को दौर जारी है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक हुई है तो वहीं दूसरी तरफ जेपी नड्डा के आवास पर सांसदों की बैठक हुई है।


कैबिनेट का स्वरूप तय करने के लिए बीजेपी ने 7 जून को संसदीय दल की बैठक बुला ली है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने भी अपनी-अपनी पार्टी की बैठकें बुलाई हैं। 7 जून को संसदीय दल की बैठक के बाद एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी और 8 जून के बजाए अब 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरे बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।