ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

‘नरेंद्र मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं’ केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार

DESK: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले सीएम योगी को निपटाएंगे और उसके बाद अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे। सीएम के

‘नरेंद्र मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व इसमें कोई संदेह नहीं’ केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी सबसे पहले सीएम योगी को निपटाएंगे और उसके बाद अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे। सीएम केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है।


दरअसल, सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह लोग इंडिया गठबंधन से पूछते है कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? लेकिन मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को 75 साल के हो जाएंगे। ये भाजपा का नियम है कि बीजेपी में जो 75 साल का हो जाता है उसे रिटायर कर दिया जाता है। 


ऐसे में अब उनका मकसद अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाने का है।यह लोग योगी को निपटाएंगे और अमित शाह को पीएम बनाएंगे। इसलिए आप मोदी के नाम पर अमित शाह को वोट कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी गई।


तेलंगाना में मीडिया को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल पर पलटवार किया और कहा कि, “मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी गठबंधन को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही यह टर्म पूरी करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे, इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है"।


उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, “केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूँढ रहे हैं”।


नड्डा वे आगे लिखा कि, “भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएँगे। विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी जी हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही"।