ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

नरेंद्र मोदी हाथी और हम चींटी हैं, बोले नीतीश के खास विधायक..फूंक देंगे तो हम उड़ जाएंगे

BHAGALPUR: बिहार में सियासी हलचल के बीच जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान हैं पार्टी के श

नरेंद्र मोदी हाथी और हम चींटी हैं, बोले नीतीश के खास विधायक..फूंक देंगे तो हम उड़ जाएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में सियासी हलचल के बीच जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान हैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व हैं वह जिधर जाएंगे उधर हम लोग भी उधर ही जाएंगे। नीतीश कुमार अपने बजूद को बचाने के लिए एनडीए में जा रहे हैं क्योंकि राजद के लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते थे जिनसे उनका बजूद खत्म हो रहा था। 


गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वोपरि नेता है। इसलिए जहां हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी जाएंगे वही हमलोग भी जाएंगे। जेडीयू विधायक बड़ा मजबूत है इसको तोड़ना संभव नहीं। अपना बजूद बचाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। नीतीश कुमार की बजूद महागठबंधन में नहीं बच रहा था। इस गठबंधन में इनको मान सम्मान नहीं मिल रहा था। नीतीश जी को भद्दी-भद्दी गालियां दिया जाता था। इसलिए अपने बजूद को बचाने के लिए वे एनडीए में जा रहे हैं। गोपाल मंडल को नीतीश कुमार पर पूरा विश्वास है कि वे बर्बादी की राह पर नहीं जाएगे। बहुत ही सोच समझकर वे फैसला लेंगे। 


गोपाल मंडल ने आगे कहा कि बिहार सजने में देर है लेकिन बिहार को सजाना है इसलिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना बेहद जरूरी है। हालांकि मैंने यह भी कहा था कि यदि नीतीश कुमार भाजपा में जाते हैं तो उनका पतन हो जाएगा। हम तो छोटा आदमी है। हम तो प्रधानमंत्री के बारे में भी बोले थे। लेकिन यह भी बोले थे कि पीएम मोदी बहुत बड़ा आदमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में नीतीश के खास विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी हाथी हैं और हम चीटी हैं। वो फूंक देंगे तो हम उड़ जाएंगे। हम छोटा लोग है वो बड़े लोग है उनके पास बड़ा दिमाग है।