ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, मंत्रियों के बीच विभागों का हो सकता है बंटवारा

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है। बैठक में मोदी कैबिनेट के तमाम मंत्

नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, मंत्रियों के बीच विभागों का हो सकता है बंटवारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है। बैठक में मोदी कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।


दरअसल, देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक चल रही है। नई सरकार के गठन के कई घंटे बीत जाने के बाद बी मंत्रियों के बीच अभी उनके विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक के दौरान ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर सवाल भी उठ रहे हैं। लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद यह पहली बार है कि कई घंटे बीच जाने के बावजूद विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।


रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। अब एक बार फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक के बाद आज देर रात तक मंत्रियों के विभागों का एलान कर दिया जाएगा। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की सहयोगी दलों से बात नहीं बन रही है, इसलिए देरी हो रही है।