ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

BJP विधायक से फिर अपराधियों ने मांगी 20 लाख रुपए रंगदारी,16 दिन पहले भी मिली थी धमकी

PATNA: नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा से अपराधिय़ों ने एक बार फिर रंगदारी मांगी हैं. इस बार अपराधियों ने 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर जान से

BJP विधायक से फिर अपराधियों ने मांगी 20 लाख रुपए रंगदारी,16 दिन पहले भी मिली थी धमकी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नरकटियागंज से बीजेपी की विधायक रश्मि वर्मा से अपराधिय़ों ने एक बार फिर रंगदारी मांगी हैं. इस बार अपराधियों ने 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.

थाने में दिया आवेदन

इसको लेकर विधायक ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है. उसमें बताया गया है कि सोमवार की सुबह 11:30 बजे के करीब मोबाइल नंबर 6299381643 से उनके नंबर पर कॉल कर रंगदारी मांगी गयी है. फोन करने के दौरान ही गाली-गलौज करने लगा औरा जान से मारने की धमकी दी. साथ में 20 लाख की रंगदारी भी मांगी है. 

16 दिन पहले भी मिली थी धमकी

16 दिन पहले भी रश्मि वर्मा से अपराधियों ने कॉल कर 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. पैसा नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी दी गई थी. 22 नंवबर को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह विधायक के पति का पूर्व स्टाफ है. फिलहाल वह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी विनय सिन्हा के साथ काम कर रहा था. धमकी मिलने की शिकायत करने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर पंडई चौक से मुन्ना खां को गिरफ्तार कर लिया था. 



टैग्स