ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

मंत्री नंदकिशोर यादव के आवास पर BJP नेताओं का हुआ जुटान, सतीश दुबे के नामांकन के पहले आपदा को लेकर रणनीति पर चर्चा

PATNA : पटना में जलजमाव और बिहार में आपदा को लेकर एनडीए के अंदर तकरार बढ़ती जा रही है। बीजेपी और जेडीयू के नेता एक-दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं। आपदा को लेकर बीजेपी की रणनीति क्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में जलजमाव और बिहार में आपदा को लेकर एनडीए के अंदर तकरार बढ़ती जा रही है। बीजेपी और जेडीयू के नेता एक-दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं। आपदा को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या हो इस पर पार्टी के बड़े नेताओं ने मंथन किया है। 


बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के आवास पर पार्टी के बड़े नेताओं का जुटान हुआ है। राज्यसभा उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन के पहले बिहार बीजेपी के नेताओं की नंद किशोर यादव के आवास पर बैठक हुई है। बैठक में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावे नीतीश कैबिनेट में शामिल बीजेपी कोटे के कई मंत्री और प्रदेश के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे हैं। 


हालांकि इस बैठक को आधिकारिक तौर पर नहीं बुलाया गया था लेकिन जेडीयू की तरफ से बीजेपी नेताओं पर लगातार आ रहे बयानों को देखते हुए पार्टी के बड़े नेताओं ने आपस में चर्चा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बीजेपी के नेताओं ने यह तय किया है कि वह अधिकारियों की लापरवाही को जनता के बीच उजागर करेंगे।