ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

नाना को फेसबुक फ्रेंड से हुआ प्यार, प्रेमिका को पाने के लिए 15 महीने के मासूम नाती का किया अपहरण

DESK : मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रयागराज से सामने आया है, जहां रिश्तो को कलंकित करते हुए एक नाना ने ही अपने 15 माह के नाती का अपहरण कर लिया. इतना ही नहीं उसने बच्च

नाना को फेसबुक फ्रेंड से हुआ प्यार, प्रेमिका को पाने के लिए 15 महीने के मासूम नाती का किया अपहरण
Anamika
3 मिनट

DESK : मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रयागराज से सामने आया है, जहां रिश्तो को कलंकित करते हुए एक नाना ने ही अपने  15 माह के नाती का अपहरण कर लिया.

 इतना ही नहीं उसने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी.  जिसके बाद मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया. शातिर अपहरणकर्ता फोन से नहीं बात कर रहे थे बल्कि मोबाइल ऐप के जरिए बातचीत कर रहे थे. जिसके कारण पुलिस को अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसी बीच क्राइम ब्रांच को कुछ ऐसे सबूत मिले जिससे आखिरकार पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंच गई और 48 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

 पुलिस ने अपहरण करने वाले नन्हें और उसके साथी दिलदार को अरेस्ट कर लिया है, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि 15 माह के बच्चे को उसके रिश्ते के नाना  ने अपरहण किया था. पुलिस के सामने आरोपी नन्हें ने बताया कि  वह सऊदी अरब में रहता है और शादीशुदा है. लेकिन कुछ समय पहले  फेसबुक पर उसकी दोस्ती करेली की एक लड़की से हो गई. लड़की के प्यार में पागल नन्हें भारत आया और अपने भांजे सलमान को उस लड़की के पास शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा. 

 लेकिन उसके भांजे की भी दोस्ती उसी लड़की से हो गई. जिसके बाद लड़की ने नन्हे से दूरी बना ली और उसके भांजे सलमान से बात करने लगी. नाराज नन्हें ने  अपने भांजे सलमान से बदला लेने की सोची और सलमान के 15 माह के भांजे का 22 सितंबर को अपहरण कर लिया. सलमान को फोन कर अपने फेसबुक फ्रेंड को वापस करने की मांग करने लगा. जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और फिर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया.