नीतीश के गृह जिले में कारोबारी की हत्या, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jan 22, 2021, 6:26:56 PM

नीतीश के गृह जिले में कारोबारी की हत्या, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

NALNDA: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है. यह घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव की है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जब वे सरमेरा बाजार से घर लौट रहे थे इसी बीच मोहद्दीनपुर पुल के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सरमेरा पीएसससी अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल आयी. सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.