ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

नालंदा एसपी के नाम बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

NALANDA: सोशल मीडिया आजकल अपनी बात रखने के लिए व सूचना एक-दूसरे तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। इसके कई फायदे भी हैं तो कई नुकसान भी। कभी-कभी यह तो लोगों को मुश्कि

नालंदा एसपी के नाम बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: सोशल मीडिया आजकल अपनी बात रखने के लिए व सूचना एक-दूसरे तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। इसके कई फायदे भी हैं तो कई नुकसान भी। कभी-कभी यह तो लोगों को मुश्किल में भी डाल देता है। ऐसा ही एक वाक्या नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ एस के साथ हुआ है। एसपी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचित लोगों से पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है। 


नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ एस के नाम से साइबर अपराधियों ने फेक फेसबुक आईडी बना लिया और फेसबुक फ्रेंड्स से रुपये की मांग करने लगा। इस संबंध में जब कुछ लोगों का फोन एसपी हरिप्रसाथ एस को आया तब उन्हें भी इस बात का पता चला। नालंदा एसपी हरिप्रसाथ एस ने बताया कि पूरे प्रोफाइल की जांच की जा रही है।


नालंदा एसपी ने कहा कि जिसने भी इस तरह के कदम उठाए हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी यह अपील की है कि वे ऐसे लोगों के झांसे में ना आए और किसी भी प्रकार की रकम यदि उनके नाम पर मांगी जाती है तो कतई ना दें। वर्तमान परिवेश में कई ऐसे साइबर ठग है जो फेक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इन ठगों के खिलाफ पुललिस कड़ी कार्रवाई करेगी। साइबर ठगों को बख्शा नहीं जाएगा।