ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

नालंदा पुलिस ने हवस के दरिंदे को पकड़ा : फुटपाथ पर सोने वाली लड़की से करता था रेप

NALANDA : हवस के एक दरिंदे को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो फुटपाथ पर सोने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करता था। एक सप्ताह पहले ही उसने पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही एक 8

नालंदा पुलिस ने हवस के दरिंदे को पकड़ा : फुटपाथ पर सोने वाली लड़की से करता था रेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA : हवस के एक दरिंदे को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो फुटपाथ पर सोने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करता था। एक सप्ताह पहले ही उसने पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया था। मुरारपुर अड्डा से नालंदा पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा है। 


घटना 16 जून की रात्रि की है, जब बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में अपने पिता के साथ ठेला के बगल में फुटपाथ पर सो रही 8 साल की नाबालिग बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। इसी दौरान बच्ची के पिता के गले से सोने का लॉकेट भी काट लिया था। पीड़ित पिता ने इस घटना की रिपोर्ट लहेरी थाने में दर्ज करायी थी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सबसे पहले पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और इस जाल में आरोपी फंस गया। पुलिस ने मुरारपुर अड्डा से स्व. सुरेंद्र चौधरी के बेटे टिंकू चौधरी उर्फ संजय चौधरी को गिरफ्तार किया है। 


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि फुटपाथ पर अपने पिता के साथ सोई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हफ्तेभर के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से सोने का वह लॉकेट भी बरामद कर लिया गया है जिसे उसने पीड़िता के पिता के गले से निकाल लिया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..नालंदा पुलिस ने हवस के दरिंदे को पकड़ा : फुटपाथ पर सोने वाली लड़की से करता था रेपनालंदा पुलिस ने हवस के दरिंदे को पकड़ा : फुटपाथ पर सोने वाली लड़की से करता था रेप

नालंदा पुलिस ने हवस के दरिंदे को पकड़ा : फुटपाथ पर सोने वाली लड़की से करता था रेप