ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नालंदा में तीन लोगों को मारी गोली, 24 घंटे में तीन बड़ी वारदात

NALANDA : लॉकडाउन में नालंदा में खूब ठांय-ठांय हो रही है। 24 घंटे के अंदर जिले के अंदर हुए तीन वारदातों में तीन लोग घायल हो गये हैं। तीनों ही मामले नालंदा के चंडी क्षेत्र इलाके में सामने आए हैं। जह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : लॉकडाउन में नालंदा में खूब ठांय-ठांय हो रही है। 24 घंटे के अंदर जिले के अंदर हुए तीन वारदातों में तीन लोग घायल हो गये हैं। तीनों ही मामले नालंदा के चंडी क्षेत्र इलाके में सामने आए हैं। जहां रात के अंधेरे में तीन जगहों पर फायरिंग हुई। 


चंडी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुए गोलीबारी में 3 लोगों को गोली मार दी । पहली घटना पहाड़पुर गांव में शनिवार की देर शाम घटी जहां भूमि विवाद में गोली चली। इस घटना में गोली लगने से गांव के लल्लू गोप जख्मी हो गए।  जख्मी को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां से  प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि लल्लू गोप व माधो गोप के बीच  भूमि विवाद चला आ रहा था। जमीन को लेकर ही शनिवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देर रात दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। उसी दौरान लल्लू गोप को गोली लग गई। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गोली के छर्रा से अधेड़ जख्मी हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसी प्रकार दो अन्य जगहों पर भी गोलीबारी में दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता