ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नालंदा में ऑनर किलिंग, भाई ने दोस्तों के संग मिलकर की बहन की हत्या

NALANDA : नालंदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिय़ा है। पुलिस ने आरोपी भाई औक उसके दो

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

NALANDA : नालंदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिय़ा है। पुलिस ने आरोपी भाई औक उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


नूरसराय थाना क्षेत्र के लखीचक गांव में पिछले 5 दिनों पूर्व हुए युवती की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है । पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में युवती के भाई और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार लखीचक निवासी मृतका का भाई राहुल कुमार उसका दोस्त सोनू और मनोज है ।


बहन की प्रेम प्रसंग से था नाराज 

नूरसराय के लखीचक निवासी मदन प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री विभा का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । इसकी भनक राहुल को लग गयी । जिसके बाद वह कई बार अपनी बहन पर दबाब बनाने के लिए उसके साथ मारपीट करता था। बहन के नहीं मानने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाई ने हत्या की योजना बनायी। बहन को दलान में बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया । हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए  शव को ले जाकर अजयपुर गांव के पुल के नीचे फेंक दिया था ।


क्या बोले थानाध्यक्ष ?

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पिछले 11 जुलाई को अजयपुर गांव के पुल के नीचे से एक युवती की शव मिलने की सूचना मिली थी ।  पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो युवती की पहचान इसी थाना इलाके के लखीचक गांव निवासी मदन प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी के रूप में की गई । उस वक्त परिजन किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगा रहे थे। इससे आशंका जाहिर की जा रही थी कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। युवती के मोबाइल नंबर और उसके भाई के मोबाइल नंबर का डिटेल्स खंगाला गया तो मामले का खुलासा हो सका । मृतका के भाई राहुल को अपनी बहन का प्रेम प्रसंग नागवार गुजर रहा था । इसी बात से आक्रोशित उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता