ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती, शहर के घनी आबादी के दो मकानों का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के मगध कॉलोनी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने पुलिस गश्ती को धत्ता बताते हुए बंद पड़ा है घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात समेत करीब 10 लाख के सामान को चुरा लिया. पुलिस मौ

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती, शहर के घनी आबादी के दो मकानों का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के मगध कॉलोनी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने पुलिस गश्ती को धत्ता बताते हुए बंद पड़ा है घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात समेत करीब 10 लाख के सामान को चुरा लिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है. आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.


पहली घटना सोनू राज पासवान के घर घटी है. पीड़ित ने बताया कि वह शादी समारोह में अपनी बुआ के घर जहानाबाद जिला के उत्तरशेरथू गांव गया हुआ था. सुबह पड़ोसी ने ताला टूटे होने पर घटना की जानकारी दी. घर आकर देखा तो मेन गेट का ताला काटकर कमरे में रखे गोदरेज और बक्सा तोड़कर 3 लाख के नगद, ढाई लाख के जेवर समेत करीब 7 लाख के सामान को चुरा लिया. युवक का पिता सीआरपीएफ में मेजर थे साल 2017 में उनका निधन हो गया है.


इसी प्रकार संजय कुमार के मकान में किराए पर रह रहे भूषण साव के कमरे का भी ताला तोड़कर जेवर और नगदी को चुरा लिया है. पीड़ित की साली रूबी देवी ने बताया कि उसकी बहन पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए पटना गई हुई थी. इसी बीच यह घटना घटी. शहर के घनी आबादी में हुए चोरी की घटना से पीड़ित पुलिस गशती पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं.


सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गृहस्वामी द्वारा घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है. आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा

टैग्स