ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

नालंदा में 5 साल के बच्चे का अपहरण, परिवार से मांगी दो लाख की फिरौती, कुरकुरे खरीदने निकला था समीर

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बदमाशों ने 5 साल के मासूम को अगवा कर लिया है। परिवार से अब दो लाख की फिरौती मांगी जा

नालंदा में 5 साल के बच्चे का अपहरण, परिवार से मांगी दो लाख की फिरौती, कुरकुरे खरीदने निकला था समीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बदमाशों ने 5 साल के मासूम को अगवा कर लिया है। परिवार से अब दो लाख की फिरौती मांगी जा रही है। घटना सिवाल थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव की है। इस घटना से परिजन काफी सदमे में है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि रविवार की सुबह भोला सिंह का 5 बर्षीय पुत्र समर कुरकुरे लाने के लिए पास के दुकान पर गया था लेकिन कुरकुरे लेकर वापस घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी दौरान घर के मोबाइल पर अपहर्ताओं का  कॉल आया। बच्चे को छोड़ने के एवज में 2 लाख की फिरौती की मांग की गयी। 


जब परिवार के लोगों ने बच्चे का फ़ोटो भेजने को कहा तो मोबाइल बंद कर दिया। जिसके बाद बच्चे के नाना दिनेश सिंह ने सिलाव थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिवार के सदस्य ने बताया कि अपह्त बालक नानी घर में ही रहता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चे की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग पुलिस से कर रहे हैं।