ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

नालंदा की रहने वाली शिक्षिका ने उठा लिया बड़ा कदम, पालीगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय में थी तैनात

PATNA: पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम

नालंदा की रहने वाली शिक्षिका ने उठा लिया बड़ा कदम, पालीगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय में थी तैनात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक महिला की पहचान नालंदा जिला निवासी रेशमी देवी उर्फ खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज मुख्य बाजार में एक किराए के मकान में महिला शिक्षिका रहा करती थी। शनिवार की सुबह जब महिला शिक्षिका का दरवाजा बंद देखा गया और घर के मालिक जब खिड़की से देखा कि महिला फांसी लगाई हुई है तब सूचना पालीगंज पुलिस को दिया गया पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव को कब्जे में लिया। 


हालांकि घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस ने परिवार को सूचना दे दिया है वैसे मृतक महिला किराए के घर में अकेली रहती थी और शिक्षिका पालीगंज प्रखंड के चंदौस गांव स्थित  उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर थी। हालांकि घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं पाया है परिवार के तरफ से थाने में कोई शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।


इधर घटना को लेकर पालीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पालीगंज बाजार स्थित किराए के मकान में महिला शिक्षिका ने आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिवार  को दी गई है हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है परिवार के तरफ से थाने में लिखित शिकायत आने के बाद मामले की जांचकी जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता