ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

नालंदा: थाने में एक महिला ने की खुदकुशी, महिला थाने में मची अफरा-तफरी

NALANDA: इस वक्त की बड़ी नालंदा से आ रही है जहां एक महिला ने थाने में आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा गले में फंदा लगाए जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि

नालंदा: थाने में एक महिला ने की खुदकुशी, महिला थाने में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी नालंदा से आ रही है जहां एक महिला ने थाने में आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा गले में फंदा लगाए जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि प्रेमी के साथ फरार होने के बाद महिला के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया था।


महिला को पुलिस कस्टडी में महिला थाने में रखा गया था। जहां महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस और प्रभारी के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की। 

नालंदा: थाने में एक महिला ने की खुदकुशी, महिला थाने में मची अफरा-तफरी

नालंदा जिले के रहुई थाना में पुलिस कस्टडी में एक महिला ने थाना परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। महिला के आत्महत्या किए जाने पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला संत्री और ऑडी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ गया है इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से लेकर सभी अनुसंधान मानवाधिकार के नियमानुसार की जाएगी। 

नालंदा: थाने में एक महिला ने की खुदकुशी, महिला थाने में मची अफरा-तफरी

गौरतलब है कि बीते सोमवार को रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। हालांकि महिला 3 बच्चों की मां है और प्रेमी भी शादीशुदा है। जब रुदल यादव ने अपनी पत्नी के बारे में उसके प्रेमी को फोन किया तो इसने उल्टे रुदल यादव के खिलाफ अपने परिवार से अपने अपहरण की प्राथमिकी विहार थाने में दर्ज करा दी। इधर जब रुदल यादव को पता चला उसके प्रेमी ने इसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया है तो यह फिर रहुई थाने में जाकर इस प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी । प्रेमी का नाम लव कुमार बताया जा रहा है जो ऑटो ड्राइवर है। लव कुमार फरीदा का रहने वाला है जबकि रुदल यादव रहुई थाना इलाके के सैदल्ली गांव का बताया जाता है। रुदल यादव की पत्नी अंजू देवी द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

नालंदा: थाने में एक महिला ने की खुदकुशी, महिला थाने में मची अफरा-तफरी


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता