1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2022, 9:16:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। साल के पहले दिन कोरोना के मामले बिहार में फिर बढ़ गये हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 281 नए मामले सामने आएं हैं। वही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। पटना में 136 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वही गया में 70 नए मरीज मिले हैं।
कोरोना के मामले बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के अन्य जिलों के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो अररिया में 1, औरंगाबाद में 2,बांका में 1,भागलपुर में 3, भोजपुर में 3, गोपालगंज में 2, जमुई में 3, जहानाबाद में 5, खगड़िया और किशनगंज में 1-1, मधेपुरा में 8, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 2, नालंदा में 4, नवादा में 3, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा, सीवान में 1-1, रोहतास में 3, सहरसा, समस्तीपुर और सुपौल में 2-2, वैशाली में 6 और दूसरे राज्यों से आए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गयी है।
