ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

नहीं रहे सलमान खान के फिल्म रेडी के 'छोटे अमर चौधरी', 27 साल की उम्र में हुई मौत

DESK : सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत चुके कॉमेडी एक्टर मोहित बघेल का निधन हो गया है. मात्र 27 साल की ही उम्र में उन्होंने

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत चुके कॉमेडी एक्टर मोहित बघेल का निधन हो गया है. मात्र 27 साल की ही उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया.

मोहित छोटी सी उम्र में ही कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली. उनके घरवालों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी तबियत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. घरवालों का कहना है कि उचित समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई. 

मोहित का इलाज नोयडा के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे अपने घर मथुरा में थे.  जहां शनिवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गाया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने मोहित का काफी देर के बाद अस्पताल में इलाज शुरू किया गया. यदि सही समय पर इलाज मिल जाती तो मोहित का जान बच सकता था. 

मोहित बघेल को सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में अमर चौधरी के किरदार के रुप मे काम कर चुके हैं. इसके साथ ही  सलमान के ही साथ फिल्म जय हो में भी काम किया था. मिलन टाल्कीज, जबरिया जोड़ी और ड्रीम गर्ल उनकी कुछ और अन्य फिल्म थीं. कुछ समय पहले मोहित बघेल ने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2 की शूटिंग पूरी की थी. 

मोहित की दोस्त और एक्ट्रेस विविधा कीर्ति ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की. विविध ने कहा, 'मोहित लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और अब वो दुनिया छोड़ चुके हैं. वो जिंदगी को एन्जॉय करने वालों में से थे. सबकी जान था वो. वो इंडस्ट्री में मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से था. मैं बिल्कुल टूट गई हूं.' इसके साथ ही मोहित के निधन पर फिल्म जगत के कई लोग ट्वीट कर शोक जता हैं.